फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Players won ten medals including three gold in karate

खिलाड़ियों ने कराटे में जीते तीन स्वर्ण समेत दस पदक

Sun, 02 Jan 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Players won ten medals including three gold in karate
आगरा में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी मेडेल के साथ । - फोटो : HARIDWAR
आगरा में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में आशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक समेत कुल 10 पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

आशीहार के उत्तराखंड स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में अवनि इंसा ने 40-45 किलोग्राम भार वर्ग में, शौर्यकांत झा ने 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में और अनुश्रुत ने 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। अभिनव कुमार ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में, अभिमन्यु ने 7 आयु वर्ग में तथा सूरज शर्मा ने सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा हृषित कुमार पाली, आरुषि पुंडीर, श्रेयसी भारद्वाज, आंशिक पुंडीर ने कांस्य पदक जीता। अमित कुमार चौधरी ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एकाग्रता व कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed