फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pill shed of temporary bridge of dry river, movement stopped

सूखी नदी के अस्थाई पुल का पिलर बहा, आवाजाही हुई बंद

Wed, 23 Sep 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pill shed of temporary bridge of dry river, movement stopped
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी में पानी के तेज बहाव के चलते अस्थाई पुल का एक पिल? - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी में पानी के तेज बहाव के चलते अस्थायी पुल का एक पिलर बह गया। गनीमत रही कि उस समय पुल पर कोई नहीं था। लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर बैरीकैडिंग लगाकर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया। अब अस्थायी पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

खड़खड़ी में सूखी नदी पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोगों की आवाजाही के लिए निर्माणाधीन पुल के बराबर में ही एक अस्थायी पुल बनाया गया है। मंगलवार रात को पहाड़ों में हुई तेज बारिश के बाद सूखी नदी उफान पर आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था अस्थायी पुल के बीच के पिलर के नीचे वॉयर क्रेट में लगाए गए पत्थर बह गए। कुछ ही देर में पिलर भी धराशायी हो गया। मामला देर रात का था, इसलिए बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। दुर्गानगर के पार्षद अनिरुद्ध भाटी बुधवार तड़के सैर के लिए निकले तो उन्होंने पिलर के बहने की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। आनन फानन में विभाग ने पुल के दोनों और बैरीकैडिंग लगा दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी पुल का मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

--------------
सूखी नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। वॉयरक्रेट में लगाए पत्थर बहने से एक पिलर निकल गया। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। रात तक मरम्मत कार्य पूरा कर पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed