{"_id":"580503284f1c1b716b702c89","slug":"pie-pie-dismissed-teachers-preparing-to-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त शिक्षकों से पाई पाई वसूलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त शिक्षकों से पाई पाई वसूलने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में बर्खास्त 12 शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ उनसे तनख्वाह की रिकवरी भी की जाएगी। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद अब विभाग ने रिकवरी के साथ साथ बर्खास्त शिक्षकों पर कानूनी शिकंजा कसने की भी पूरी तैयारी कर ली है। शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे को लेकर डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप से भी मुलाकात की। एसएसपी ने कार्रवाई का जिम्मा एसपी सिटी को दिया है।
जनपद के 12 प्राइमरी शिक्षकों की बीटीसी की मार्कशीट और मूल निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जबकि नोटिस के बावजूद अपने दस्तावेज उपलब्ध न कराने वाले आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है। पोल खुलने के डर से लिया गया एक शिक्षक का वीआरएस निरस्त करते हुए अन्य 11 शिक्षकों के प्रमाणपत्र जांच के लिए इलाहाबाद भेजे गए हैं। इतने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पकड़े जाने और कार्रवाई होने से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच पूरी करने के बाद डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने रिपोर्ट शासन को भेजतेे हुए रिकवरी और मुकदमे की अनुमति मांगी थी। शासन ने उन्हें दोनों कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए। विभाग अब शिक्षकों की ज्वाइनिंग की तिथि से लेकर बर्खास्तगी तक लिए गए वेतन भत्तों का हिसाब लगाने में जुट गया है। वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने एसएसपी राजीव स्वरूप से मुलाकात की। एसएसपी ने एसपी सिटी को पूरे प्रकरण पर कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है।
उप शिक्षा अधिकारी करेंगे निलंबित शिक्षकों की जांच
नोटिस देने के बावजूद दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर निलंबित किए गए शिक्षकों की जांच संबंधित उप शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। चूंकि प्राइमरी शिक्षकों की ज्वाइनिंग से लेकर वेतन तक का जिम्मा ब्लॉक लेवल पर उप शिक्षा अधिकारी का होता है। लिहाजा वेतन अधिकारी होने के नाते उप शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने ब्लॉक के निलंबित शिक्षकों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिकवरी के लिए भी उप शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त शिक्षकों की ज्वाइनिंग की तिथि से लेकर बर्खास्तगी की तारीख तक लिए गए पूरे वेतन व अन्य देयकों की रिकवरी की जाएगी। निलंबित शिक्षकों की जांच संबंधित उप शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
- रामेंद्र कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार