{"_id":"58c2ce074f1c1b1574dc3f83","slug":"photographer-s-ruckus-blame-for-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफरों का हंगामा, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफरों का हंगामा, मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर की पैड़ी क्षेत्र अवैध रूप से फोटोग्राफरी का कारोबार करने वाले फोटोग्राफर हिंसक होने लगे हैं। अवैध फोटोग्राफरी करने से रोकने पर शुक्रवार को सुबह उन्होंने नगर निगम कर्मियों को घेर कर हंगामा किया। फोटोग्राफरों ने नगर निगम कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने नगर निगम के एक कर्मचारी पर मारपीट करने की तहरीर पुलिस चौकी हर की पैड़ी को दी।
अवैध रूप से फोटोग्राफरी का धंधा करने वाले सैकड़ों फोटोग्राफर नाईघाट पर एकत्रित हो गए। नगर निगम कर्मचारी प्रदीप को घेर कर भारत स्काउट के कार्यालय पर ले गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोटोग्राफर सतीश ने नगर निगम कर्मचारी पर पैसा नहीं देने पर मारपीट का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चौकी इंचार्ज ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मारपीट जैसा कोई दृश्य दिखाई नहीं दिया। इस बीच नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। नगर निगम कर्मचारी प्रदीप ने कहा कि फोटोग्राफरों को पक्ष लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनते ही कर्मचारियों से निपटा जाएगा। सीसीटीवी में मारपीट की बात झूठी साबित होने पर माफी मांगकर तहरीर वापस ली गई। हंगामा करने वालों में राजकुमार अग्रवाल, सचिन, सतीश, बबलू, विकास, सुनील व गणेश गुप्ता आदि शामिल थे। नगर निगम कर्मचारी प्रदीप व मुनेश का कहना है कि वह सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो अवैध रूप से यात्रियों की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफरों को बाहर जाने के लिए कहा। बस इसी बात पर फोटोग्राफर गुंडागर्दी पर उतर आए। फोटोग्राफर इससे पहले भी कई बार हंगामा कर चुके हैं।
दो कैमरे जब्त किए
शुक्रवार सुबह मना करने के बावजूद अवैध रूप से फोटोग्राफी करने वाले दो फोटोग्राफरों सुनील व गणेश गुप्ता के कैमरे नगर निगम ने छीनकर जब्त कर लिए। नगर निगम की सख्ती के बाद लगभग 100 फोटोग्राफरों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। पंजीकरण आवेदन देने वालों को अप्रैल में वर्ष 2017-18 के लिए फोटोग्राफी करने का लाइसेंस दिया जाएगा।