फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   people wandor for cheap onion

सस्ते प्याज के लिए भटके लोग

Fri, 28 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 28 Aug 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
people wandor for cheap onion

पूर्ति विभाग की ओर से रियायती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाने की योजना ने बृहस्पतिवार को दिनभर लोगों को दौड़ाए रखा। विभागीय अधिकारी चयनित दुकानों पर समय से प्याज उपलब्ध नहीं करवा पाए। जिसकी वजह से अधिकतर लोग अपने-अपने घरों को लौट गए।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बाद 45 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचने का काम शुरू हो पाया। आज (शुक्रवार) ग्राहकों की भीड़ के अनुसार प्याज उपलब्ध करवाया जाएगा। प्याज की आसमान छूती कीमतों को देेखते हुए पूर्ति विभाग ने भी राशन डीलरों के माध्यम से रियायती दरों पर प्याज बेचने की योजना बनाई है। विभागीय अधिकारियों ने बुधवार से लोगों को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लेकिन विभाग पहले यह तय नहीं कर पाया था कि शहर के किन-किन क्षेत्रों में इसके लिए स्टाल लगाए जाएं। बुधवार शाम को तय हुआ कि शहर में देवपुरा स्थित उपभोक्ता सहकारी संघ के कार्यालय और भूपतवाला में किशन नाथ की दुकान पर एक-एक स्टाल लगाया जाए। बृहस्पतिवार से रियायती दरों पर इन दो जगहों पर प्याज मिलने का प्रचार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लोग भी सुबह से दुकानों के आगे खड़े हो गए। सुबह 11 बजे प्याज मिलने के दावे के बाद जब ग्राहकों को एक बजे तक दोनों दुकानों में प्याज नहीं मिला तो अधिकतर लोग घरों को लौट गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकानों पर एक-एक क्विंटल प्याज पहुंचा। दो बजे के बाद इसे बांटना शुरू किया।

जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि दोनों दुकानों पर एक-एक क्विंटल प्याज पहुंचाया गया था। लेकिन दोनों पर मात्र 50 किलो प्याज बिका। 45 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचा गया। उन्होंने बताया कि यदि दामों पर अंकुश नहीं लगा तो शहर के अन्य स्थानों पर भी सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।


सब्जी मंडी में भी रियायती दरों पर बिका प्याज
ज्वालापुर स्थित सब्जी मंडी में भी मंडी समिति की ओर से रियायती दरों पर प्याज बेचा गया। इस दौरान थोक व फुटकर व्यापारियों की ओर से स्टाल लगाए गए। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नासिक वाला प्याज 60 रुपये प्रति किलो और राजस्थान, हरियाणा से आने वाला प्याज 40 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को उपलब्ध कराया गया।


उन्होंने बताया मंडी समिति को मोबाइल वैन उपलब्ध कराने के लिए सीएम से बजट की मांग की है। उससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्याज, आलू, टमाटर आदि उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर प्रीतम दास, दिनेश कुमार, रिंकू, गोपीचंद, किशन माटा, ललित शर्मा, दिलीप कुमार, राजवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed