{"_id":"57ec0a024f1c1b073d576069","slug":"patanjali-will-be-in-collaboration-with-healthy-delhi-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के सहयोग से निरोग होगी दिल्ली : सिसौदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि के सहयोग से निरोग होगी दिल्ली : सिसौदिया
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिसौदिया पहुंचे पतंजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बुधवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचकर यहां चल रहे दिल्ली के माध्यमिक और सेकेंडरी विद्यालयों के योग एवं शारीरिक व्यायाम शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात करने के बाद योगपीठ के प्रकल्पों का भ्रमण किया। इस दौरान मनीष सिसौदिया ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पतंजलि में प्रशिक्षित होकर हमारे शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों को योगाभ्यासी बनाकर भावी दिल्ली को योग-आरोग्य से जोड़ने में सफल होंगे। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा योगनिष्ठ दिल्ली के माध्यम से भारत के आरोग्यपूर्ण एवं समृद्धशाली राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा देश को अच्छे इंसानों की जरूरत है, योग से जोड़कर व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाया जा सकता है। बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली के लाखों विद्यार्थियों को योग से जोड़ने का दिल्ली सरकार का संकल्प सराहनीय है, इससे हर प्रांत को प्रेरणा लेनी चाहिए। आचार्य बालकृष्ण ने कहा देश में शिक्षा द्वारा ऐसे चिंतनशील व्यक्तित्वों को गढने की जरूरत है, जो व्यक्तिगत जीवन के साथ समाज व राष्ट्र के समग्र विकास की दृष्टि जगा सकें।
विज्ञापन