फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patanjali's yoga camp in BSF

बीएसएफ जवानों का पतंजलि में योग शिविर

Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Patanjali's yoga camp in BSF
राज्यपाल ने किया योग - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योगपीठ में सीमा सुरक्षा बल के जवानों का एक सप्ताह तक चलने वाला योग शिविर शुरू हो गया। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में देशभर से सीमा सुरक्षा बल के 1800 जवान हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि देश के सीमा प्रहरियों के संकल्प बल के कारण ही देश की जनता अपने सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा जवानों को हर कठिनाइयों से बचाने और चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव के राष्ट्रीय संकल्प, राष्ट्र निर्माण से जुड़ी कार्ययोजनाओं में सैनिक की चेतना नजर आती है। उन्होंने कहा देश के हर गांव-गांव में पतंजलि की योग कक्षाओं से देश के करोड़ों लोग अनुशासन, स्वास्थ्य, चरित्र निष्ठा एवं राष्ट्र प्रेम की शिक्षा पा रहे हैं।  शिविर में स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने भी जवानों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि हर सीमा प्रहरी एक सैनिक की वर्दी में संन्यासी ही है। उन्होंने कहा पतंजलि योगपीठ देश के हर नागरिक में योगाभ्यास के द्वारा सैनिक का जज्बा जगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed