{"_id":"5852d3004f1c1b686f64c0d5","slug":"patanjali-food-park-officials-against-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि फूड पार्क के अधिकारियों के खिलाफ मुुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि फूड पार्क के अधिकारियों के खिलाफ मुुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुस्तफाबाद (पदार्था) के ग्राम प्रधान नजाकत अली ने फेरूपुर चौकी में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के अधिकारियों रविंद्र चौधरी और राजकुमार पांडे के खिलाफ गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि ग्रामीण लंबे समय से यह आरोप लगाते रहे हैं कि पतंजलि फूड पार्क से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी पास से गुजर रही बेगम नदी में गिरता है। इससे क्षेत्रवासी और उनके पशु भी प्रभावित होते हैं। तीन दिन पहले फूूड पार्क के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच पानी की निकासी रोकने को लेकर विवाद हो गया था। फूड पार्क के सचिव राजकुमार पांडे की ओर से ग्राम प्रधान नजाकत अली और जिला पंचायत सदस्य के पति नसीम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने नाला तोड़कर पानी की निकासी बंद कर दी है।
ग्राम प्रधान ने नजाकत ने भी फूड पार्क के अधिकारियों के खिलाफ गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। फेरूपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।