फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra News: Passengers canceled the booking, requested for advance return

चारधाम यात्रा 2021: बीते दिनों उत्तराखंड में अतिवृष्टि से दहशत में यात्री, रद्द कराई बुकिंग

Wed, 27 Oct 2021 10:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 10:57 AM IST
सार

Chardham Yatra News: बुकिंग के दौरान हरिद्वार से दो धाम व चारधाम यात्रा के दौरान खाना, होटल में ठहरना व कई सुविधाएं भी दी गई थीं। लेकिन पिछले सप्ताह राज्य में आई आपदा को देखते हुए यात्रियों ने अब अपनी यात्राएं रद्द करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra News: Passengers canceled the booking, requested for advance return
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान में बीते सप्ताह अतिवृष्टि के बाद दूसरे प्रदेशों के यात्रियों ने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं। यात्री पैकेज बुक करने वाले एजेंटों से एडवांस जमा की गई धनराशि वापस मांग रहे हैं। जबकि एजेंटों ने बुकिंग धनराशि चारधाम यात्रा मार्ग के होटलों और यात्रियों को ले जाने वाली कारों, टैंपो ट्रेवलर वालों को पहले ही दे दी है। यात्रियों और एजेंटों के बीच एडवांस रुपये वापसी को लेकर विवाद हो रहा है।

विज्ञापन


यात्रियों ने अब अपनी यात्राएं रद्द करने का निर्णय लिया
गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के कई राज्यों से यात्रियों ने अपनी बुकिंग ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से करा दी थी। बुकिंग के दौरान हरिद्वार से दो धाम व चारधाम यात्रा के दौरान खाना, होटल में ठहरना व कई सुविधाएं भी दी जानी थीं। इसके साथ ही एजेंटों को एडवांस में रकम भी जमा कर दी गई थी। पिछले सप्ताह राज्य में आई आपदा को देखते हुए यात्रियों ने अब अपनी यात्राएं रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए एजेंटों के पास फोन पहुंच रहे हैं। यात्री कह रहे हैं कि उन्हें यात्रा नहीं करनी है। उनका एडवांस में जमा कराया गया रुपया वापस कर दें। ऐसे में ट्रेवल एजेंटों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान रुकने के लिए होटल व यात्रियों को लेकर जाने वाली गाड़ियों के संचालकों को एडवांस में रुपया दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: तीर्थपुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे गंगोत्री धाम, देवस्थानम बोर्ड को लेकर कही ये बात

हेलीकाप्टर के भी करवाए थे टिकट

यात्रियों ने केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट भी बुक कराए थे। जिन्हें ट्रेवल एजेंटों ने समय से बुक कराकर यात्रियों को भेज भी दिया था। अब यात्री अपने हेलीकॉप्टर के टिकट भी कैंसिल कराने का दबाव एजेंटों पर बना रहे हैं।

बारिश के बाद हरिद्वार से रंगत खत्म
पिछले सप्ताह दो दिन हुई बारिश व गंगा में हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल न आने के कारण यात्री हरिद्वार भी काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं अगले पांच दिनों तक लक्सर से हरिद्वार के बीच दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाली ट्रेनों के कैंसिल होने का असर भी हरिद्वार में यात्रियों की भीड़ पर देखा जा रहा है।

उत्तराखंड में बारिश के बाद सोशल मीडिया व न्यूज चैनल पर चली खबरों को देखने के बाद दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के मन में डर बना हुआ है। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी एडवांस की धनराशि को वापस मांग रहे हैं।
- सोनित चौहान, चौहान टूर एंड ट्रेवल्स

बारिश के बाद अचानक से यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। जिसके बाद वह अब अपना एडवांस का रुपया वापस मांग रहे हैं। जबकि एडवांस में दिया गया रुपया आगे की तैयारियों के लिए होटल व टांसपोर्ट संचालकों को दिया जा चुका है।
- सत्यप्रकाश दूबे, श्रीओम ट्रेवल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed