फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Parents arrested for inciting daughter to suicide

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर मां-बाप गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parents arrested for inciting daughter to suicide
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग बेटी को आत्महत्या को उकसाने के आरोप में उसकी मां और पिता को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने फरवरी माह में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर साक्ष्यों का संकलन कर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2019 को सहारनपुर निवासी एक युवक आरोपियों की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग को तीन फरवरी को बरामद कर दिया था। आरोप है कि परिजनों की मानसिक यातनाओं से तंग आकर बेटी ने 16 फरवरी 2019 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर खाने की पुष्टि भी हुई थी। इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गौड़ ने इसकी शिकायत कोर्ट में की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नाबालिग के पिता गुलजार और मां वरीना सहित परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गुलजार और वरीना को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगे भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed