{"_id":"65c7d45e2f74ff340200d066","slug":"panchkalyanak-pratishtha-mahotsav-and-world-peace-haridwar-news-c-5-1-drn1031-347271-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
Iघट कलश यात्रा के साथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानI
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कनखल में भगवान नेमीनाथ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत शनिवार से की गई। 15 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत श्री अहिंसा दिगंबर जैन मंदिर ललतारो पुल घट कलश यात्रा के साथ किया गया। यात्रा की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने किया।
घट कलश यात्रा हरिद्वार भ्रमण करते हुए श्री उदासीन पंचायती नया अखाड़ा छावनी पहाडी बाजार कनखल पर सम्पन्न हुई। यात्रा 1008 मंगल कलशों के साथ महिलाएं तथा ढोल, बैंड, झांकी, हाथी, घोड़े, बग्गी, दिव्य घोष व स्वर्ण गज रथ के साथ निकाली गई। मंदिर के महामंत्री आदेश कुमार जैन ने कहा की हरिद्वार में जैन समाज का यह अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसमें विशेष मन्त्रों द्वारा हवन किए जाएंगे। इससे एक दिव्य उर्जा उत्पन्न होगी।
पाण्डाल पर संदीप जैन, अर्चना जैन (एकम्स परिवार) की ओर से ध्वजारोहण मंगल गीत के साथ किया गया है। कलश से महिलाओं तथा इन्द्र व इद्राणियों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। आयोजन में मुख्य संयोजक बालेश चन्द जैन, अध्यक्ष अजय कुमार जैन, महामंत्री आदेश कुमार जैन, सतीश जैन, विजय जैन, वकील चन्द जैन, जेसी जैन, यूसी जैन, निर्मल कुमार जैन, अर्चना जैन, रितू जैन, प्रियंका जैन, पूजा जैन आदि शामिल हुईं।