{"_id":"5f21b8ae8ebc3e63d3526179","slug":"paid-covid-care-center-to-be-built-in-hotels-haridwar-news-drn3515708113","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में बनेंगे पेड कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में बनेंगे पेड कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने शहर के होटलों में पेड कोविड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनीत तोमर ने होटल मालिकों के साथ बैठक चर्चा की। बैठक में सीडीओ ने कहा कि पेड कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने वाले मरीज को ही ठहरने, खाने और अन्य सुविधाओं का भुगतान करना होगा।
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में होटल मालिकों के साथ बैठक में सीडीओ विनीत तोमर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए कोविड केयर सेंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जो भी स्वेच्छा से अपने संस्थान को पेड कोविड केयर सेंटर के रूप में देना चाहते हैं तो उन्हें प्रतिदिन के खाने और ठहरने आदि का भुगतान किया जाएगा। कोरोना संक्रमितों से संबंधित भुगतान संबंधित मरीज, उसके परिजन या संस्था करेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, एसडीएम कुश्म चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सचिव मिंटू पंजवानी आदि मौजूद रहे।