फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Oxygen plant can stop beating without technician

भगवान भरोसे ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों की सांसों पर संकट

Tue, 05 Apr 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant can stop beating without technician
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : HARIDWAR
कोरोनाकाल में सरकारी अस्पतालों में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांटों को बचाए रखने का संकट खड़ा हो गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के बाद करोड़ों रुपये के इन प्लांटों की सांसों पर संकट खड़ा हो गया है। पिछले पांच दिन से इन प्लांटों को चलाया नहीं जा रहा है। ऐसे में इनके खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन का संकट झेलना पड़ा था। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीजों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग और सरकार को भी ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए सोचने को मजबूर कर दिया था। जिससे नए-नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि आगे आए थे। मेला अस्पताल में मई 2021 में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 48 लाख 50 हजार रुपये सांसद निधि से जारी किए।
विज्ञापन

एक ऑक्सीजन प्लांट एक सामाजिक संस्था ने भी लगवाया था। जनवरी में मेला अस्पताल एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया था। लालढांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद की 65 लाख की निधि से 200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का जनरेशन प्लांट लगवाया था। रुड़की के संयुक्त चिकित्सालय और भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। ऑक्सीजन प्लांटों में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बेडों पर सीधे ऑक्सीजन सप्लाई किए जाने सुविधा दी गई है। इनमें सिलिंडर रिफिलिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। अब कोविड-19 के तहत रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को एक अप्रैल से हटाए जाने से ऑक्सीजन प्लांटों को चलाने वाले टेक्नीशियन भी हटा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में चलाना जरूरी
ऑक्सीजन प्लांटों से टेक्नीशियन हटने से ये रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ सकते हैं। टेक्नीशियन नितिन कुमार और रवि ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को समय-समय पर नहीं चलाने से ऑक्सीजन की शुद्घता और प्रेशर की क्षमता डाउन पड़ जाती है। इसलिए तीन दिन में कुछ देर के लिए ऑक्सीजन प्लांट को चलाना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर प्लांट से शुद्घ ऑक्सीन और प्रेशर बनाने के लिए लगभग तीन से चार घंटे शुरू में अधिक चलाना पड़ेेगा। ऐसे में यदि टेक्नीशियन जल्द नहीं रखे गए तो ऑक्सीन प्लांट दम तोड़ सकते हैं।
पहले दी ट्रेनिंग अब बैठा दिया खाली
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए पहले ट्रेनिंग दी गई थी। इसमें ऑनलाइन 15 दिन और ऑफलाइन ऑक्सीजन प्लांटों में जाकर 18 दिन तक प्लांट चलाकर ऑक्सीजन तैयार करने की जानकारी दी गई। इसके बाद पेपर कराकर युवाओं को ऑक्सीजन प्लांटों में तैनाती दी गई थी। इतना सबकुछ करने के बाद युवाओं को अब घर बैठा दिया गया है। इनमें से कुछ टेक्नीशियन को सैलरी भी नहीं दी गई है।

शासन के आदेश पर टेक्नीशियनों को हटाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट चलाने वाले टेक्नीशियन अब नहीं हैं। शासन से अब जो भी आदेेश आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed