फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Organize small traders in the vending zone

लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन में करें व्यवस्थित

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Organize small traders in the vending zone
उत्तरी हरिद्वार में बैठक के बाद मौजूद लघु व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों की भूपतवाला स्थित मोनी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बैठक हुई। वक्ताओं ने लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करने की मांग की। उत्तरी हरिद्वार के लघु व्यापारियों को संगठित करने के लिए कार्य समिति गठित की गई। समिति में विजय कुमार, रामेश्वर प्रसाद, दिलीप उपाध्याय, रवि कुमार व राजकुमार को संयोजक बनाया गया। युवा लघु व्यापार मोर्चे का गठन कर आशीष शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के तहत व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के तीन वेंडिंग जोन सप्त ऋषि, लाल माता मंदिर और पवन धाम के सामने बनने हैं। इनकी क्षमता अलग-अलग है। तीनों वेंडिंग जोन में लगभग 700 रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में सभी लघु व्यापारियों ने एक स्वर में नगर निगम प्रशासन से शीघ्र ही वेंडिंग जोन व्यवस्थित कर व्यापारियों को स्थापित करने की मांग उठाई। अध्यक्षता लघु व्यापारी नेता महेंद्र सैनी और संचालन उत्तरी हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष दलीप सिंह उपाध्याय ने किया। इस दौरान राजेंद्र पाल, कैलाश सिंह, राजकुमार एंथनी, कृष्ण पाल रावत, दीपक कश्यप, राजपाल, राजकुमार, दीपक बिष्ट, आकाश शर्मा, कार्तिक कुमार, अरुण नैथानी, विनोद सैनी, आशीष अग्रवाल और विजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed