फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposing SOP by playing damru

व्यापारियों ने डमरू बजाकर एसओपी का किया विरोध

Sun, 31 Jan 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposing SOP by playing damru
कुंभ के लिए केंद्र सरकार से जारी एसओपी का विरोध करते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
कुंभ आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का व्यापारियों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों ने अपर रोड में डमरू बजाकर एसओपी का विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि कुंभ मेला हिंदू आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। केंद्र और राज्य सरकारों की अनुमति से कई बड़े राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रमों से कोरोना नहीं फैल रहा है, लेकिन हरिद्वार कुंभ से कोरोना फैलने की आशंका जताते हुए एसओपी जारी कर मानक निर्धारित कर दिए हैं। इससे व्यापारी वर्ग पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंदुओं की आस्था और व्यापारी वर्ग के हितों को देखते हुए स्टेट एसओपी को सरल बनाए। श्रद्धालुओं का कोविड टीकाकरण करवाया जाए। महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की एसओपी महज कुंभ मेले को फेल करवाने और व्यापारिक गतिविधियों को चौपट करवाने वाली है। जब कुंभ मेले में श्रद्धालु ही नहीं आएंगे तो मेले की तैयारी क्यों की जा रही है। करोड़ों रुपये क्यों बर्बाद किया जा रहा है। व्यापारियों को भ्रमित किया जा रहा है। मेले में पूजा-पाठ के लिए अनुमति लेनी होगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विकास त्रिवाल, अजय रावल, गगन गुगनानी, मोहनदास गोस्वामी, राजेश अग्रवाल, दिनेश कुकरेजा, धर्मेन्द्र गुप्ता, गोपाल दास गोस्वामी, रिऋष गोयल, राजीव शर्मा, दिनेश साहू, सदान्नद सक्सेना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed