{"_id":"614f750f8ebc3e0103696ead","slug":"only-11-vendors-will-be-able-to-sell-flowers-in-harki-paidi-area-haridwar-news-drn3915425150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकी पैड़ी क्षेत्र में 11 वेंडर ही बेच पाएंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकी पैड़ी क्षेत्र में 11 वेंडर ही बेच पाएंगे फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकी पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम से अधिकृत वेंडर ही फूल बेच सकेंगे। नगर निगम 11 जगहों पर फूल की बिक्री के लिए टेंडर करने जा रहा है। दो साल बाद होने वाले टेंडर से नगर निगम को एक करोड़ 28 लाख रुपये का राजस्व भी मिलेगा।
हरकी पैड़ी एवं आसपास क्षेत्रों में वेंडर पूजा सामग्री, प्लास्टिक कैन से लेकर फूल बेचते हैं। नगर निगम को इनसे राजस्व नहीं मिल रहा है। कोरोना काल के चलते दो साल बाद अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के मुताबिक 11 वेंडरों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। 25 सितंबर को टेंडर खोले गए। इसमें 30 लोगों ने प्रतिभाग किया, लेकिन आवेदकों के कागजी औपचारिकता पूरी नहीं होने से दोबारा से टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अगले सोमवार तक टेंडर खुल जाएंगे। इसके बाद अवैध फूल विक्रेताओं को हरकी पैड़ी एवं आसपास क्षेत्र में हटाया जाएगा। दयानंद सरस्वती ने बताया कि दो साल पूर्व भी टेंडर राशि एक करोड़ 28 लाख थी। कोविड की तीसरी लहर से व्यापारी आशंकित हैं। लिहाजा इस बार टेंडर राशि नहीं बढ़ाई गई है। टेंडर के बाद अधिकृत वेंडर एक साल के लिए अपने कारोबार कर सकेंगे।