फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One lakh population craves water

एक लाख की आबादी पानी को तरसी

Wed, 13 May 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
One lakh population craves water
जल संस्थान की राइजिंग मेन पाइप लाइन से बहता पानी । - फोटो : HARIDWAR
सिंचाई विभाग की लापरवाही शहर की एक लाख की आबादी पर भारी पड़ गई। आस्था पथ निर्माण के दौरान जेसीबी की खुदाई के दौरान जल संस्थान की मेन पेयजल लाइन क्षतिग्र्रस्त हो गई। मेन लाइन टूटने के कारण कई ट्यूबवेल एक साथ बंद करने पड़े और शहर के बड़े इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को दिनभर पानी नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग लाइन की मरम्मत में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

मालूम हो कि कुंभ कई निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। रोडी बेलवाला के पास आस्था पथ का निर्माण भी सिंचाई विभाग की ओर से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम जेसीबी से खुदाई करते समय विष्णुघाट के सामने पेयजल की मेन राइजिंग लाइन टूट गई। मंगलवार शाम को तो पानी की आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बुधवार सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र, मायापुर क्षेत्र की सरकारी कालोनी, नगर निगम, देवपुरा, मेलाधिकारी के आवासीय क्षेत्र, प्राधिकरण मुख्यालय, रोडवेज बस स्टैंड, श्रवणनाथ नगर, ललतारौ, बिल्वकेश्वर, ब्रह्मपुरी, अपर रोड, भल्ला रोड, विष्णु घाट, रामघाट, मोती बाजार, बड़ा बाजार, भीमगोड़ा से खड़खड़ी तक और मध्य हरिद्वार व टीबड़ी तक की कई कालोनियों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

------------
ठेकेदार के खिलाप्ऊ दी तहरीर
हरिद्वार। मंगलवार शाम को पाइप लाइन तोड़ने की सूचना पर जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई तो आरोप है कि ठेकेदार ने उनके साथ अभद्रता की। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रोड़ीबेलावाला में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों, जल संयोजनों को ठीक करने का काम चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन अभी मामले की जांच की जा रही है उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सप्ताह में तीसरी बार तोड़ी पेयजल लाइन
हरिद्वार। आस्था पथ निर्माण कर रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह में तीसरी बार पानी की लाइन तोड़ दी गई। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि इस बारे में मेला प्रशासन के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed