{"_id":"5e5414438ebc3ef4060f8d77","slug":"one-faction-eliminated-in-the-election-of-vaishya-sabha-haridwar-news-drn3372717120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य सभा के चुनाव में एक गुट का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य सभा के चुनाव में एक गुट का सफाया
विज्ञापन
कनखल वैश्य कुमार सभा भवन में चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते वैश्य ?
- फोटो : HARIDWAR
कनखल वैश्य कुमार सभा भवन के संपन्न हुए चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना सुबह सभा भवन में शुरू हुई। देर शाम प्रशासनिक पर्यवेक्षकों ने 16 विजयी सदस्यों की घोषणा किया। सभी प्रत्याशी एक ही गुट के हैं। दूसरे गुट ने मतदान से पहले चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। निवर्तमान महामंत्री मनीष गुप्ता सबसे ज्यादा 345 मत पाकर पहले, अजय गोयल 323 मत प्राप्त कर दूसरे जबकि प्रदीप गुप्ता और समीर गुप्ता बराबर 303-303 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
कनखल वैश्य समाज की प्रतिनिधि संस्था वैश्य कुमार सभा के सेवक मंडल के सदस्यों के लिए मतदान रविवार को हुआ था। सोमवार को देर शाम तक चली मतगणना के बाद दोनों प्रशासनिक पर्यवेक्षकों आरबी शंखवार और जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता विद्याचरण ने परिणाम घोषित किए। कुल 728 में से 422 वोटरों ने वोट डाला, जिसमें 22 मत निरस्त पाए गए। गगन गुप्ता को 299, हरीश मित्तल को 296 नमित गोयल, रचित अग्रवाल को बराबर 293-293 मत मिले। मुकेश विमल मोदी को 292, शुभम अग्रवाल को 289, अंकित जैन को 288, अजय गोयल 279, संजय आर्य 259, लव गुप्ता 258, संजीव अग्रवाल 259 और मयंक गर्ग 244 मत लेकर विजयी घोषित किये गए।
चुनाव में कुल 32 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से कुल 16 चुने जाने थे। चुनाव संयोजक संजय अग्रवाल मिन्नू, मुख्य चुनाव अधिकारी पराग गुप्ता, सभा की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर गुप्ता, वैश्य कुमार सभा के संरक्षक प्रदीप चौधरी, उमेश गोयल, मुकेश गोयल, अरविंद अग्रवाल, निश्चल गुप्ता, अजय जैन, सुनील अग्रवाल, दीपक मणि गुप्ता, सभा अध्यक्ष अवनीश गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।