फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested for stealing luggage of female passenger

महिला यात्री का सामान चोरी करने वाले दो पकड़े

Thu, 26 Aug 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing luggage of female passenger
हरिद्वार। देहरादून से शाहजहांपुर जा रही महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है। पर्स में महिला की घड़ी, मोबाइल, कीमती सामान व अन्य दस्तावेज थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुुताबिक देहरादून के थाना बसंत विहार क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी नवीन गुप्ता ने शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी शिवा गुप्ता बुधवार को ट्रेन संख्या 04266 जनता एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-1 की सीट नंबर 23,24 पर देहरादून से शाहजांहपुर के लिए यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर पहुंची तो चोरों ने उनकी पत्नी का पर्स चुरा लिया। इसमें दो मोबाइल फोन, 4500 रुपये की नकदी, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और घड़ी थी। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी सूरज और अमित निवासी दाताबाड़ा जिला जालौन राजस्थान हाल निवासी 4/308 सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली और पवन निवासी बाकरा जिला जालौन राजस्थान हाल निवासी बी 4/337 सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। सूरज शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली एवं राजस्थान में चोरी और लूट के मामले पंजीकृत हैं। आरोपियों के पास ने पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार, एचसीपी बलबीर पंवार, आरक्षी महेश कुमार व आरपीएफ पोस्ट के आरक्षी दिनेश लाल और फरमान शामिल रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed