{"_id":"6a19708d7c92daf8ba0d87cc","slug":"one-accused-arrested-in-mobile-theft-case-minor-also-apprehended-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149438-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मोबाइल चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मोबाइल चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग साथी को संरक्षण में लिया है। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन समेत तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिए का टुकड़ा बरामद किया गया है। पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक, महावीर विहार, रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने 27 मई को कोतवाली सिडकुल में शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर से मोबाइल फोन और गुल्लक में रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शुक्रवार को गोपनीय सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक महिंद्रा पार्क क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। इनमें से एक युवक के हाथ में सरिए का टुकड़ा भी था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और स्मैक के नशे की लत के चलते पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने महावीर विहार स्थित घर से मोबाइल फोन और गुल्लक चोरी की थी। गुल्लक में मिले रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए और खाने-पीने व नशे में खर्च कर दिए। मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबरों का मिलान किया तो एक मोबाइल चोरी की घटना से संबंधित निकला। इसके बाद समीर उर्फ मैगी निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नाबालिग साथी को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया।
मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिए का टुकड़ा बरामद हुआ है। बरामद अन्य दो मोबाइल फोन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। समीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।