फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Omicron fogs up on Thirty First's glee

धर्मनगरी के पयर्टन पर फिर पड़ेगी कोरोना की मार

Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Omicron fogs up on Thirty First's glee
चिड़ियापुर बॉर्डर पर कोरोना की जांच के लिए लगी लाइन । - फोटो : HARIDWAR
देश के साथ उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद कई प्रदेशों ने सख्ती बढ़ा दी है। 5 राज्यों में नाइट कर्फ्यू व तीन राज्यों में नए साल के जश्न पर पाबंदी लग चुकी है। तीसरी लहर की आशंका व ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इसका असर नए साल के पर्यटन कारोबारियों की तैयारी पर भी पड़ सकता है। नए साल के लिए होटल में कमरों और टैक्सी की बुकिंग रद्द होने लगी है।
विज्ञापन

प्रदेश में सख्ती बढ़ती है तो इसका सीधा असर धर्मनगरी के पर्यटन पर पड़ेगा। धर्मनगरी में नए साल का जश्न मनाने के लिए हमेशा बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। ओमिक्रॉन ने सरकार के साथ-साथ पर्यटन व्यवसायियों की भी चिंता बढ़ा दी है। इस बार पर्यटन व्यवसायियों ने अपनी तरफ से तैयारियां की थी। ऐसे में अचानक कोरोना के नए वैरिएंट के केस बढ़ने और सरकारी की तरफ से कुछ गाइड लाइन ने तैयारी करने वाले व्यवसायियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। पिछले साल त्योहारों के साथ नए साल पर कोरोना का ग्रहण लगा रहा है। इस साल जून के बाद केस कम होने के बाद बाजार की व्यवस्थाएं धीरे-धीरे पर पटरी आने लगी थी।
विज्ञापन

दशहरा व दीपावली पर बाजार ने जमकर उछाल मारी थी और व्यापारियों को राहत मिली थी। चारधाम यात्रा करने की छूट मिलने से भी काफी संख्या में यात्री यहां पहुंचे थे। पिछले दिनों हुए गंगा स्नानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी थी। अब कारोबारियों को थर्टी फस्ट और नए साल को लेकर बहुत उम्मीद थी। पर्यटन से जुड़े लोगों के अनुसार इस बार नए साल के स्वागत के लिए 30 हजार से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद थी। अब जिस तरह से लोग अपनी बुकिंग रद्द करने लगे हैं उससे कारोबारी निराश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर कई प्रदेशों में पाबंदी लगी है। ऐसे में उन प्रदेशों से आने वाले लोग अपनी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। जिसके चलते एक बार फिर से ट्रांसपोर्टर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सोनित चौहान, चौहान टूर एंड ट्रेवल्स
कोरोना के चलते पिछले दो सालों में होटल कारोबारी प्रभावित हुआ है। अब धीरे-धीरे व्यापार पटरी पर आ रहा था। मगर ओमिक्रॉन के चलते एक बाद फिर से पर्यटन कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई यात्रियों ने होटलों के कमरों की बुकिंग रद्द कर दी है।
आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed