फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Omicron: carelessness at every step

ओमिक्रॉन को लेकर रेल और बस यात्री लापरवाह

Tue, 28 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Omicron: carelessness at every step
हरिद्वार बस अड्डा: जहां पहले कोविड हेल्प डेस्क होती थी, लेकिन हेल्प डेस्क हटा दी गई है। - फोटो : HARIDWAR
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का केस सामने आने के बाद भी लोग किसी तरह की सतर्कता बरतते नजर नहीं आ रहे हैं। शासन और स्वास्थ्य विभाग की सलाह के बाद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इस तरह की लापरवाही रोडवेज बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन पर साफ दिखाई दे रही है। पुलिस प्रशासन भी सख्ती बरतता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अधिकतर ट्रेनों के संचालन के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। परिसर से लेकर सभी प्लेटफार्म पर यात्री दिखाई देते हैं। स्टेशन पर अधिकांश यात्री बिना मास्क के दिखाई दिए। जिन्होंने मास्क पहना भी था वह नाक और मुंह पर नहीं नीचे थे। दिल्ली जा रहे यात्री संजीव मिश्रा से पूछा गया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है तो उनका सीधा सा जवाब था कि मास्क पहनें या न पहनने से क्या फर्क पड़ता है। कोराना होना होगा तो मास्क लगाने पर भी हो जाएगा। वहीं कटरा की रहने वाली भारती मौर्या से मास्क न लगाने का कारण पूछा गया उन्होंने बताया कि लगातार मास्क लगाने से सांस फूलने लगती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर भी कुछ यहीं आलम नजर आया। बस अड्डे पर ब्रह्मपुरी के अभिनव शर्मा अपने पिता को छोड़ने बस अड्डे आए थे। उनसे मास्क न लगाने का कारण पूछा गया तो बताया बस अड्डे पर रुकना नहीं है।तुरंत जा रहा हूं। जल्दी-जल्दी में मास्क भूल गया था। बस अड्डे के वेटिंग हाल में बैठे बुजुर्ग शिव मूर्ति ने कहा कि ओमिक्रॉन कुछ नहीं है। जिसकी मृत्यु आ जाती है, उसे जाने से कोई रोक नहीं सकता है। मुरादाबाद जा रहे सुरेंद्र बस में बिना मास्क के बैठे थे। उनसे मास्क न लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया अब कोरोना नहीं है। जब कोरोना था तो लगाते थे, फिर जब आएगा तो लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर भी यात्री संजीदा नहीं
धर्मनगरी में हरकी पैड़ी पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां पर मंगलवार को ना तो यात्री मास्क लगाए हुए नजर आए और ना ही सामाजिक दूरी का पालन करते। हरकी पैड़ी पर हरियाणा के झज्जर से पहुंचे यात्री सिकंदर सिंह से जब मास्क न लगाने का कारण पूछता गया तो उन्होंने कहा कि मास्क लगाने का समय अब जा चुका है। वहीं गुजरात की यात्री सावित्री बेन से जब मास्क न लगाने के बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से चलने में परेशानी होती है।

ओमिक्रॉन को लेकर पाबंदियों लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही चालान कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।
- विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
थानों व कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed