फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Old notes in wage distribution, Hungama

वेतन में दिए बांटे पुराने नोट, हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 17 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़े नोटों पर पाबंदी से फजीहत के बीच सिडकुल की एक फैक्ट्री में सेलरी के तौर पर कर्मचारियों को पुराने नोट थमा दिए गए। विरोध करने पर कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकी भी दी गई। इस पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने से हर वर्ग की तरह उद्योग जगत भी सकते में हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पहले से जमा पुराने नोटों का कैसे इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए तरह तरह की फंडे निकाले भी जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सिडकुल की एक फैक्ट्री में कर्मचारियों के हाथ में पुराने नोट थमा दिए गए। बैंकों के बाहर लगी लंबी लंबी कतारें देख रहे कर्मचारियों ने पुराने नोट लेने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्हेें काम से हाथ धोने की धमकी भी दी गई। लामबंद हुए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। सहायक श्रमायुक्त के जानकारी लेने पर उन्होंने समस्याओं और मांग के संबंध में लिखित ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज, मोनू, नवीन, प्रवीन, लोकेंद्र, अमित, नजराना, गजाला, आसिफ, अजय, सलमान, अर्जुन आदि शामिल रहे। सहायक श्रमायुक्त ने कर्मचारियों को सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


आधा महीना बीता, अब मिल रही सेलरी
कर्मचारियों को बंद हो चुके पुराने नोट बांटने से ही सवाल नहीं उठते बल्कि बड़ा सवाल यह है कि आधा महीना गुजरने के बाद उन्हें सेलरी दी जा रही है। कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण श्रम विभाग और जिला प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। यह हाल तब है जबकि श्रमिक संगठनों की अच्छी खासी संख्या भी हरिद्वार में खुद को सक्रिय बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed