फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Old man honored for social service

विशिष्ट भूमिका निभाने वाले वृद्धजन सम्मानित

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Old man honored for social service
आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर वृद्धाजन सम्मान समारोह में वृद्धाजनों को सम्मानित करते भाजपा के पूर - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, कला एवं संस्कृति में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले वृद्धजन, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन भूपतवाला में आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू स्वयं कार्यक्रम में शामिल हुए। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि सम्मान करने से विशिष्ट लोगों का निरंतर कार्य करते रहने के लिए उत्साहवर्धन होता है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास और उत्थान में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का बड़ा योगदान होता है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिन परिवारों में अपने बुजुर्गों और बड़ों का सम्मान होता है, उस घर का विकास और आगामी पीढ़ी का चहुंमुखी विकास होता है। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के उत्थान और विकास में योगदान करने वाला प्रत्येक महत्वपूर्ण है। संचालन संरक्षक मुकेश पुनियानी, चेयरमैन मुकेश सखूजा, संयोजक आशुतोष शर्मा ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, डा. सत्यनारायण शर्मा, आदित्य नागर, प्रमोद शर्मा, राजीव भट्ट, राजन खन्ना, योगेश चौहान, विवेक मिश्रा, भारत भूषण शर्मा, यशोधरा जोशी, मुंशीराम अरोड़ा और दीपक उप्रेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed