{"_id":"61c8ba649618ca70617e6e00","slug":"nsui-took-out-halla-bol-march-haridwar-news-drn399921054","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं व स्थानीय समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का हल्ला बोल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं व स्थानीय समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का हल्ला बोल मार्च
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकालते एनएसयूआई के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं व स्थानीय लोगों की जन समस्याओं लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल मार्च निकाला। शहर भर में रैली निकालकर लोगों को स्थानीय समस्याओं व प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर जागरूक किया।
शंकर आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी व श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने एनएसयूआई का ध्वज दिखाकर हल्ला बोल मार्च को रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रही है। आज छात्र बदहाल शिक्षा व्यवस्था के कारण सही उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष वालिया ने कहा कि सिडकुल में स्थानीय निवासियों को 70 फीसदी रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का पहला दायित्व था, जिसमें वह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के साथ अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार इस प्रदेश के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं। इस दौरान धनीराम शर्मा, शिवम राणा, अमन गर्ग, अनुज सिंह, राजीव भार्गव, अनुज सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, दीपांशु बालियान, सुनील कुमार, वैभव पाल, अजय चौहान, आशुतोष श्रीवास्तव, गौतम कुमार, हाजी साबुद्दीन वैभव निर्वाल, मोहित त्यागी, अजय चौहान, मोहित देशवाल, नावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।