फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now the protest meeting of saints will be held at Sarvanand Ghat

धर्म संसद प्रकरण : अब सर्वानंद घाट पर होगी संतों की प्रतिकार सभा, डीएम ने कहा-नहीं है अनुमति

Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

धर्म संसद में नफरती भाषण के मामले में दर्ज मुकदमे का विरोध कर रहे संत। नरसिंहानंद के अनशन के चलते बदली गई 16 को होने वाली सभा की जगह। शतचंडी महायज्ञ शुरू, कल सुबह पूर्णाहुति के साथ समापन।

विज्ञापन
Now the protest meeting of saints will be held at Sarvanand Ghat
सर्वानंद घाट पर यति नरसिंहानंद... - फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्म संसद में नफरती भाषण के मामले में संतों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी और एसआईटी रद्द करने की मांग को लेकर संतों की प्रतिकार सभा अब बैरागी कैंप की जगह सर्वानंद घाट पर होगी। यति नरसिंहानंद के अनशन के चलते सभा की जगह बदली गई है। वहीं, शुक्रवार से शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। 16 अगस्त को प्रतिकार सभा की सुबह पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।

विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार के खड़खडी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। इसके बाद धर्म संसद में नफरती भाषण का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि धर्म विशेष के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मामला सुर्खियों में आया तो वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, संत धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा भारती, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद और सागर सिंधु महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठे हैं। वहीं, मुकदमे की वापसी और एसआईटी रद्द की मांग को लेकर संतों ने 16 जनवरी को बैरागी कैंप में प्रतिकार सभा का एलान किया था, लेकिन अब सभा सर्वानंद घाट पर अनशन स्थल पर होगी। शुक्रवार शाम चार बजे से यहां शतचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसमें 11 मुख्य ब्राह्मण और 40 विद्यार्थी ब्राह्मण यज्ञ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिकार सभा में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। पहले इसमें हजारों संतों के आने की उम्मीद थी। मगर कोरोना को देखते हुए अब 500 के करीब संत ही शामिल होंगे। प्रतिकार सभा अब सर्वानंद घाट पर होगी। 

-स्वामी आनंद स्वरूप, संयोजक धर्म संसद 

डीएम बोले- कार्रवाई होगी 
प्रतिकार सभा के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। अगर बिना अनुमति के यह सभा होती है तो पूरी तरह से गैर कानूनी है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
-विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी, हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed