{"_id":"5d5aec308ebc3e89ab6b3e65","slug":"now-mobile-has-replaced-the-camera-haridwar-news-drn3168497183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल ने ले ली है कैमरे की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल ने ले ली है कैमरे की जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटडोर फोटोग्राफर मंच ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में फोटोग्राफी को संरक्षण दिलाए जाने की सरकार से मांग उठाई। इसके अलावा भी फोटोग्राफरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
गुरु निवास मंदिर आश्रम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जुटे मंच के सदस्यों ने फोटोग्राफी के दौरान हुई खट्टी मिट्टी यादों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफरों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंच के संयोजक भीमसेन रावत ने कैमरे पर लिखी कविताओं का पाठ किया। वरिष्ठ फोटोग्राफर सतपाल शर्मा ने सदाबहार अभिनेता देवानंद के गीतों पर नृत्य व अभिनय कर खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि शमीम शाह ने सभी को विश्व फोटोग्राफर दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच के संयोजक भीमसेन रावत ने कहा कि फोटोग्राफी यादों को सहेज कर रखने व रचनात्मकता को आयाम देने का माध्यम है। वर्तमान में इस व्यवसाय में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। सोशल मीडिया आज के दौर में युवाओं पर हावी है। जिसका असर फोटोग्राफरों के व्यवसाय पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैमरे की जगह आज मोबाइल ने ले ली है। इन कारणों से आउटडोर फोटोग्राफर अपने व्यवसाय में आ रही कमी के चलते चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से फोटोग्राफी व्यवसाय के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, सुनील वधावन, सतपाल शर्मा, शेर पाल, शंकर वर्मा, चन्दू, मुकेश शर्मा, पंकज, अनुज जिन्दल, अशोक कुमार, शिव कुमार, मनोज भारद्वाज, दिनेश मिश्रा, प्रवीण प्रजापति, संजीव सैनी, गिरीश बहुखण्डी, शमीम शाह आदि मौजूद रहे।