फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notorious browns running Facebook in jail

जेल में बैठकर फेसबुक चला रहा कुख्यात भूरा

Fri, 17 Mar 2017 10:54 PM IST
कुणाल दरगन हरिद्वार
कुणाल दरगन हरिद्वार Updated Fri, 17 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
‘रेस वो लोग लगाते हैं जिसे अपनी किस्मत आजमानी हो, हम तो वो खिलाड़ी हैं जो अपनी किस्मत के साथ खेलते हैं’, ये किसी हिंदी फिल्म का डॉयलाग नहीं बल्कि कुख्यात गैंगेस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा की फेसबुक वॉल पर लिखी शायरी है। जेल में बैठकर कुख्यात अपना साम्राज्य चला ही रहा है, बल्कि फेसबुक के जरिये बाहर की दुनिया के संग भी कदमताल कर रहा है।

रूड़की में एक चिकित्सक से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला उछलने पर एक बार फिर से हरिद्वार में कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा की सक्रियता सामने आई है। फिलवक्त पंजाब की पटियाला जेल में बंद बताया जा रहा कुख्यात भूरा अपने साम्राज्य को बेहद बेहतर ढंग से चला रहा है। इसकी बानगी के तौर पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बने भूरा के एकाउंट से जाहिर हो जाता है। कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा फेसबुक पर सक्रिय है और उसका आखिरी अपडेट होली के दिन का है। एक पोस्ट भूरा ने शेयर की है, वह पोस्ट होली खेल रहे भारतीय सैनिकों की है। भूरा ने ये भी लिखा है कि, इस पोस्ट को लाइक करने के साथ साथ शेयर भी करें। ठीक एक दिन पहले ही भूरा ने फेसबुक पर होली की बधाई भी दी है और फरवरी माह में उसने कई फोटो  अपने एकाउंट पर अपलोड किए हैं। फोटो के अलावा कई शायरी के पोस्ट भी भूरा ने डाले हैं। भूरा के कई फालोवर भी है, जिनके संपर्क में वह है। यदि वे कोई कमेंट उसकी पोस्ट या फोटो पर करते है तो भूरा पलटकर जवाब भी देता है।  
विज्ञापन


देखने लायक है भूरा के ठाठ बाट      
हरिद्वार। भूरा के एकाउंट में कई फोटो उसकी सक्रियता को दर्शाने के लिए काफी है। ब्रांडेड कपडे़, जूते पहने भूरा ने महंगे सन ग्लास भी लगाए हुए हैं। एक इमारत की बिल्डिंग पर भूरा ने तोप के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाई है। संभवत ये इमारत पंजाब की किसी जेल की हो सकती है। साफ है कि पंजाब की जेल में भी भूरा की तूती बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
पंजाब तक फैला भूरा का नेटवर्क      
हरिद्वार। भूरा अब पंजाब के कई गैंगस्टर के संपर्क में है। ये फेसबुक एकाउंट से जान पड़ता है। भूरा के फोटो और पोस्ट पर पंजाब के कई गैंगस्टर ने कमेंट किए हैं। यही नहीं एक गैंगस्टर ने भूरा और अपनी फोटो को अपनी फेसबुक एकाउंट की वॉल पर लगाया है। यानी की अब भूरा का नेटवर्क यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा अब पंजाब तक भी फैल गया है।


 रुड़की जेल पर फायरिग में चर्चा में आया था भूरा
 अमित उर्फ भूरा पांच अगस्त 2014 को रुड़की उप कारागार में चीनू पंडित और उसके साथियों पर किए गए हमले के समय सामने आया था। इस हमले में चीनू के तीन साथियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने भूरा समेत कई अपराधियों को पकड़ा था। बाद में बागपत में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे करके भूरा के साथी उसे छुड़ा ले गए थे और पुलिस के हथियार भी लूट ले गए थे। बाद में 12 लाख के ईनामी घोषित किए गए भूरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब से वह पंजाब की जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed