फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notices to eight officers on mining

खनन पर आठ अफसरों को नोटिस

Mon, 09 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 09 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के बावजूद जनपद के खानपुर और बुग्गावाला की नदियों में अवैध खनन के मामले में प्रशासन अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आ गया। डीएम ने एसएसपी और एडीएम प्रशासन को चिट्ठी भेजकर पुलिस और प्रशासन के आठ अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनमें लक्सर व भगवानपुर के एसडीएम और तहसीलदार, लक्सर व मंगलौर के सीओ और खानपुर व बुग्गावाला थानाध्यक्षों से मंगलवार तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जनपद में अवैध खनन को लेकर अक्सर राजनीतिक संरक्षण को जिम्मेदार माना जाता है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी कई क्षेत्रों में खनन जारी है। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने खानपुर व बुग्गावाला क्षेत्र की नदियों में चल रहा अवैध खनन का खुलासा किया। साथ ही खनन को लेकर अधिकारियों की अनभिज्ञता को भी उजागर किया। अफसर राज में भी अवैध खनन शीर्षक से  प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल  एसएसपी राजीव स्वरूप व एडीएम प्रशासन/उप निर्वाचन अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी को चिट्ठी जारी की। उन्हें निर्देश दिए गए कि एसडीएम और तहसीलदार लक्सर व भगवानपुर, सीओ लक्सर व मंगलौर, खानपुर व बुग्गावाला के थाना प्रभारियों को नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही मंगलवार तक स्पष्टीकरण भी लिया जाए कि आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद खनन की शिकायत मिलने पर क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएम के पत्र पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और एडीएम प्रशासन ने तहसील के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सभी रिटर्निंग ऑफिसर रखें ध्यान
जिलाधिकारी ने एसएसपी और एडीएम प्रशासन के साथ साथ सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को भी चिट्ठी जारी की है। उन्हें चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर अवैध खनन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। आचार संहिता के बीच अवैध खनन किसी सूरत में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed