फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wrestler Protest: Harish Rawat said Not only me, the whole country is with wrestlers

Wrestler Protest: हरीश रावत ने किया खिलाड़ियों का समर्थन, बोले मैं ही नहीं पूरा देश पहलवानाें के साथ

Fri, 02 Jun 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2023 05:23 PM IST
सार

पहलवानों के मन के दर्द और पीड़ा है। कहा कि जब पहलवान अपनी बात पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखना चाहते थे तब उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। उस दिन नए संसद का उद्घाटन हो रहा था। वहां से हटाने के बाद वह गंगा की शरण में आए थे।

विज्ञापन
Wrestler Protest:  Harish Rawat said  Not only me, the whole country is with wrestlers
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पिछले दिनों गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने के लिए आए पहलवानों के साथ मैं ही नहीं पूरा देश खड़ा है। कहा कि पहलवान देश की शान हैं। हरीश रावत बृहस्पतिवार शाम वीआईपी घाट पर कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए मां गंगा से प्रार्थना के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलवानों के मन के दर्द और पीड़ा है। कहा कि जब पहलवान अपनी बात पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखना चाहते थे तब उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। उस दिन नए संसद का उद्घाटन हो रहा था। वहां से हटाने के बाद वह गंगा की शरण में आए थे। लेकिन उन्हें कुछ लोगों ने समझाकर मेडल गंगा में बहाने से रोक दिया। हरीश रावत ने कहा कि वह प्रारंभ से ही पहलवानों के साथ हैं। कहा कि पहलवानों ने तिरंगे झंडे को विश्व में ऊंचा उठाने का काम किया है। उनके साथ यह बर्ताव उचित नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार को पहलवानों की बात सुननी चाहिए। उनकी व्यथा सुनकर समाधान करना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार आरोपी को संरक्षण देने का काम कर रही है। कहा कि कुछ युवाओं ने पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए अभियान छेड़ा है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान में अन्य लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed