फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Not just this week with Guru and mesh with the sun

अभी न गुरु कुंभस्थ और न सूर्य मेषस्थ

Fri, 15 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। इसे विचित्र संयोग ही कहा जाएगा कि गुरुवार को अर्द्धकुंभ का पहला स्नान संपन्न हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी भी लगा ली पर न अभी गुरु कुंभ राशि में गए हैं और न सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश ही किया है। इन दोनों राशियों में संक्रमण के बगैर हरिद्वार में कुंभ भरता ही नहीं है। पहला स्नान संपन्न हो गया किंतु सूर्य नारायण ने तो मकर राशि तक में प्रवेश नहीं किया।

विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ तब भरता है जब गुरु कुंभ राशि में प्रवेश कर लें और सूर्य मेषस्थ हो जाएं। वर्तमान में एक वर्ष के लिए गुुरु सिंह राशि में विराजमान हैं। यही वजह है कि नासिक और उज्जैन में सिंहस्थ होने पर कुंभ भर रहे हैं। हरिद्वार में कुंभ सजाने के लिए गुरु का कुंभ राशि में जाना और सूर्य का मेष राशि में पहुंचना अनिवार्य है। अर्द्धकुंभ तब भरता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर लें। हकीकत यह है कि आज गुुरुवार की रात तक सूर्य धनु राशि में थे। उनका तो मकर राशि में भी रात तक प्रवेश नहीं हुआ। गुरु पहले ही सिंहस्थ चल रहे हैं। इस सब के बावजूद अर्द्धकुंभ का पहला स्नान संपन्न हो गया। इस संपन्नता के बीच ग्रहीय स्थिति अर्द्धकुंभ के अनुरूप नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed