फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No threat from Haridwar: SSP

हरिद्वार से नहीं दी गई कोई धमकी: एसएसपी

Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No threat from Haridwar: SSP
केदारनाथ मंदिर केे बम से उड़ाने की धमकी हरिद्वार से देने की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस एक्शन में आई। जिसके बाद सामने आया कि हरिद्वार से कोई धमकी नहीं दी गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। काल भी 25 दिसंबर के आसपास की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 112 नंबर पर कुछ दिन पहले फोन कर केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने दो बार फोन किया। इसके बाद धमकी देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। यूपी-112 ने इस संबंध में सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले की शुक्रवार केे जांच कराई। उन्होंने कंट्रोल रूम से लेकर एसओजी व अन्य टीमों को सक्रिय किया। एसएसपी ने बताया कि फोन की लोकेशन हरिद्वार में कहीं भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed