फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No plans to double track

डबल ट्रैक की कोई योजना नहीं

Thu, 15 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 15 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून-हरिद्वार के बीच में रेलवे ट्रैक को डबल करने की विभाग की कोई योजना नहीं है। हरिद्वार पहुंचे डीआरएम प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि रेलवे ट्रैक को डबल करने का रेलवे की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है।

पिछले कई सालों से उम्मीद जताई जा रही थी कि हरिद्वार से देहरादून के बीच में रेलवे की डबल लाइन होगी। इससे ट्रेनों को क्रास कराने पर कोई परेशानी नहीं होगी। बृहस्पतिवार को हरिद्वार में नेकी की दीवार का उद्घाटन करने पहुंचे डीआरएम प्रमोद कुमार ने साफ किया कि देहरादून-हरिद्वार के बीच के ट्रैक को डबल करने की कोई योजना रेलवे की नहीं है। उन्होंने बताया कि अगले साल इस ट्रैक का निरीक्षण कराया जाएगा और रिपोर्ट जरूरत के अनुसार मिली तो आगे मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग निर्माण के लिए 18 हजार करोड़ रुपये रिलीज होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चारधाम यात्रा के लिए रेलवे लाइन के लिए निरीक्षण आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर नेकी का घर का शुभारंभ
 रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर नेकी की दीवार का शुभारंभ डीआरएम डीआरएम प्रमोद कुमार ने अपनी स्वेटर डालकर किया। उन्होंने इसे जरूरतमंदों को बड़ी उम्मीद बताया। इससे पूर्व डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि कई बार लोगों को अपने कपड़े या अन्य सामान को दान देने का माध्यम नहीं मिलता। ऐसेे लोग नेकी की दीवार पर अपने ऐसे सामान जो अन्य लोगों की जरूरत में आ सके, उन्हें यहां पर गुप्त तरीके से दान कर सकते हैं। इससे पूर्व रेलवे स्टशेन पर निरीक्षण करते हुए 7,8 एवं 9 प्लेटफार्म पर पानी के लिए टोंटी लगाने को कहा। उन्होंने स्टेशन पर पानी के लिए बनाए वेंडर्स के बारे में जानकारी की, तो स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने सर्दी होने के कारण पानी की बिक्री न होने के कारण पर बंद बताया। इस मौके पर सीआईटी सुनील मलिक, सीएमआई भगत सिंह रावत, राकेश रोशन, रामवीर शर्मा, सीनियर सेक्टर इंजीनियर कार्य डीएस रावत, यातायात निरीक्षण जीएस परिहार, एचएस मीणा, एके शर्मा, आरपीएफ थाना इंचार्ज संजीव कुमार आदि शामिल हुए।


यूनियन पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
नादर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव एवं सचिव अजय तोमर के नेतृत्व में डीएमआर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं उन्हें हटाया जाए। इसके अलावा गेस्ट हाउस के पास आवागमन के लिए पथ बनाने, पैनल में जौलीग्रांट अस्पताल को शामिल करने की मांग उठाई। इस मौके पर दुर्गेश खन्ना, ओमवीर, पुष्पा, सुनील मलिक, नसीम अहमद, संजय यादव, सीपी सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed