फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   no more ex mla

उत्तराखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर काजी का निधन

Wed, 11 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 11 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर और समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष काजी मोहम्मद मोहियुद्दीन का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन

काजी मोहियुद्दीन काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर काजी को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार की सुबह छह बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर को उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पुलिस चौकी के सामने जनाजे की नमाज के बाद काजी के पार्थिव शरीर को लंढौरा मार्ग स्थित उनके बाग में दफन कर दिया गया। इस दौरान कई विधायक व राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से सीधे मंगलौर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काजी मोहियुद्दीन के घर पहुंचकर बेटे काजी निजामुद्दीन को सांत्वना दी। शोक प्रकट करने पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत, विधायक ममता राकेश, हरिदास, हरपाल साथी, जोतसिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed