{"_id":"62e7ed4407498174f05b0fd0","slug":"no-alms-two-campaigns-started-24-children-marked-haridwar-news-drn418819749","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान शुरू, 24 बच्चे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान शुरू, 24 बच्चे चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ अभियान की हरिद्वार में भी शुरुआत कर दी है। एक अगस्त से शुरू हुआ अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम की जाएगी। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के परिवारजनों को जागरूक कर उनकी शिक्षा के लिए प्रेरित और पुनर्वास किया जाएगा। सोमवार को जिले भर में 24 बच्चों को चिह्नित किया।
एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में सोमवार को सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में नगर से लेकर देहात तक चले अभियान में भिक्षावृत्ति में लिप्त 24 बच्चों को चिन्हित किया। नोडल अधिकारी सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल ने बताया कि प्रथम चरण में 15 अगस्त तक बच्चों को चिह्रिनत करना है। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों और उनके परिवारों का डाटा एकत्रित किया जाएगा।
द्वितीय चरण में 16 से लेकर 30 अगस्त तक भिक्षावृत्ति रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक और रैलियों के जरिए जागरूक किया जाएगा। तीसरे चरण में बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनकी और उनके परिजनों की कांउसिलिंग की जाएगी। जिसके बाद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और उनके माता-पिता को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सीओ निहारिका ने बताया कि चिह्नित बच्चे यदि दोबारा भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।