फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   NithariKand Case Accused Surendra Koli Dies by Suicide in Haridwar Was Running a Tea Stall Uttarakhand news

निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था

Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला है।

विज्ञापन
NithariKand Case Accused Surendra Koli Dies by Suicide in Haridwar Was Running a Tea Stall Uttarakhand news
सुरेंद्र कोली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश के चर्चित और सनसनीखेज मामले निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में खुदखुशी कर ली। कोली का शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन से हरिद्वार में ही चाय बेचने का काम कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था

विज्ञापन


शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई, जो निठारी कांड का आरोपी था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था और पास में ही चाय का खोखा लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिलते ही चमक उठीं चोटियां, बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अंदर कोली का शव लटका मिला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed