फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nine wanted persons arrested under Operation Prahar.

Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत नौ वारंटी किए गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Nine wanted persons arrested under Operation Prahar.
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 22 और 23 मई को जनपद और गैर जनपद क्षेत्रों में अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया। विष्णुलोक कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ काशी, ब्रह्मपुरी निवासी सागर, ग्राम सलेमपुर महदूद निवासी अमरीश, सलेमपुर निवासी रोहित, गढ़मीरपुर निवासी अब्दुल लतीफ, सुमन नगर निवासी दीपक ममगई, ग्राम कुतुबपुर निवासी मेघराज, गढ़मीरपुर निवासी एक महिला व ब्रह्मपुरी निवासी डोली को पकड़ा गया है। सभी के चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम और विद्युत अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed