फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nine people have been named in the case of assault and firing on a youth.

Haridwar News: युवक पर हमला और हवाई फायरिंग के आरोप में नौ लोग नामजद

Thu, 23 Oct 2025 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Nine people have been named in the case of assault and firing on a youth.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन




हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पांवधोई में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, परवेज अली पुत्र अनवर हुसैन निवासी मोहल्ला पांवधोई ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बहनोई ने पहले ही मोनीष आदि के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उसका पुत्र मिकात अपनी बुआ रोशन के घर जा रहा था। तभी रास्ते में रिहान, आयान, आजम और अजरूद्दीन, हिजबुल्ला, अनस, यूसुफ व कल्लू, इसरार पहले से ही घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसरार और कल्लू के पास तमंचा जबकि अन्य लोगों के पास सरिए और धारदार हथियार थे। जैसे ही मिकात वहां पहुंचा, इसरार और कल्लू ने हवाई फायरिंग की और सभी ने मिलकर मिकात पर लात-घूंसों व सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो किसी तरह मिकात को उनसे से छुड़ाया गया। इससे पहले भी 11 मई को इन लोगों ने परवेज के बहनोई के साथ मारपीट की थी, जिसका निपटारा समाज के लोगों ने कराया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed