फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   New trick of cyber wicked, love trap in hotel

साइबर शातिरों की नई चाल, होटल में प्यार का जाल

Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
New trick of cyber wicked, love trap in hotel
सोशल मीडिया पर इन दिनों साइबर अपराधी खूबसूरत हसीनाओं का जाल फेंककर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। धर्मनगरी में इस दिनों साइबर ठगों ने युवाओं को निशाना बनाने के लिए नया रास्ता अपनाया है। अभी तक आर्मी के जवान बनकर, सोशल मीडिया पर कार, ट्रैक्टर व घरेलू सामान बेचने के नाम पर ठग रहे थे। अब युवकों को फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप पर खूबसूरत युवतियों का फोटो भेजा जा रहा है। उन्हें कारोबारी बताकर सितारा होटल में उनके साथ समय बिताने का ऑफर दिया जा रहा है। जिसके बदले में 15 से 20 हजार रुपये मिलने का लालच दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आपके व्हाट्सएप पर भी इस तरह का कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। यह साइबर शातिरों की नई चाल है, जिससे वह युवकों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उनसे अपने खाते में रकम जमा करा रहे हैं। युवकों से कहा जाता है कि कारोबारी युवती हरिद्वार व रुड़की के होटल में रुकी हुई है। जिसे अपने साथ कुछ समय बिताने के लिए एक साथी की जरूरत है। जिसके बदले में साथी को 15 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही ग्रुप का सदस्य बनने का लालच भी दिया जाता है।
विज्ञापन

ग्रुप में पंजीकरण कराने के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे। एक मोबाइल नंबर दिया जाता है, जिस पर बात करके संबंधित खाते में रकम स्थानांतरित करने की कहा जाता है। पिछले दिनों इस तरह के मैसेज कनखल, ज्वालापुर, शहर कोतवाली, सिडकुल, रानीपुर इलाके के युवकों को मिले। कुछ युवक ठगी का शिकार हो गए। यह युवक अब अपने दोस्तों को साइबर गैंग की ओर से भेजे गए मैसेज की जानकारी देकर सतर्क कर रहे हैं। पीड़ित बदनामी के डर से पुलिस के सामने नहीं आ रहे हैं। वह चाहते हैं कि साइबर सेल अपने स्तर से इस नए गैंग के बारे में जानकारी करके उसे पकडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। इसके लिए साइबर सेल लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर सामान खरीदने के नाम कई लोग ठगी का शिकार भी हो चुके हैं। इनके रुपये भी वापस कराए गए हैं।

- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
अज्ञात कॉल और मैसेज से रहे सावधान
साइबर सेल निरीक्षक मनोज मेनवाल के मुुताबिक अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करें, अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें। क्यूआर कोड कभी भी स्कैन ना करें। अज्ञात की ओर से की गई वीडियो कॉल को एक्सेप्ट न करें। यदि आपको वीडियो काल कर ब्लैक मेल किया जा रहा है तो तुरंत साइबर क्राइम सेल हरिद्वार के दिए गए हेल्पलाइन नंबर 155260 पर संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed