{"_id":"67a3a931ee89f5ee59089495","slug":"negligence-of-jal-sansthan-villagers-got-angry-demonstrated-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-128595-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जल संस्थान की लापरवाही, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जल संस्थान की लापरवाही, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहादराबाद। गांव में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बुधवार को राजपूताना बढेड़ी में ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन बेदी के पदाधिकारियों ने जल संस्थान के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान की लापरवाही से उन्हें पिछले तीन वर्षों से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में एक नई टंकी का निर्माण तीन वर्ष पहले किया गया था। लेकिन, अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।
भारतीय किसान यूनियन बेदी के दाता राम चौहान ने कहा कि जल संस्थान ने कई जगह पाइप लाइन भी नहीं डाली है। और बहुत से कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ग्रामीणों की मांगे पूरी नहीं की जाती हैं, तो वह डीएम कार्यालय में भी शिकायत करेंगे। इस दौरान राहुल बेदी, राव पप्पू, राव बाबर, सोनू, विकास, रमेश, राकेश, टीपू, मुकेश, राम चंद्र, संदीप, सुमित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सूचना मिलते ही धरना स्थल पहुंच गए थे। जहां ग्रामीणों को फरवरी महीने में पानी की सप्लाई चालू करने का आश्वासन दिया।
- राजेश चौहान, एसडीओ, जल संस्थान