फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Need to create national character: Bhandari

भारत में राष्ट्रीय चरित्र पैदा करने की आवश्यकता: भंडारी

Sun, 23 Jan 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Need to create national character: Bhandari
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ऑनलाइन मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. मोहन चंद्र भंडारी रहे। संगोष्ठी के रूप में आयोजित कार्यक्रम का विषय देश के जन नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मोहन भंडारी ने कहा कि आज भारत में राष्ट्रीय चरित्र पैदा करने की आवश्यकता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने लोगों को आत्मीय भाव से भारतीयता से जोड़कर अंग्रेजों के विरोध के लिए तैयार किया। राष्ट्रभक्ति का भाव ऐसा भरा कि सब कुछ छोड़कर लोग आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। आज भी देशभक्ति के लिए लोगों को तैयार करने की आवश्यकता है। डॉ. भंडारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश के आर्थिक हालात बहुत गंभीर हुए हैं। हमें इनसे जूझने के लिए सामूहिक शक्ति और सकारात्मक विचारों से कर्त्तव्यों का पालन करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. देवीप्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के नायक के रूप में हम सभी के आदर्श नेताजी रहेंगे। इस दौरान मनोज गहतोड़ी निजी सचिव कुलपति, पत्रकारिता विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज शुक्ल, डॉ. सुमन भट्ट, सुशील चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed