{"_id":"6ad8a9d94829a9aa2e0576f4","slug":"farmer-ids-stuck-for-four-months-farmers-await-verification-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-155714-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चार महीने से अटकी फार्मर आईडी, सत्यापन के इंतजार में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चार महीने से अटकी फार्मर आईडी, सत्यापन के इंतजार में किसान
विज्ञापन
- एग्रीस्टैक किसान रजिस्ट्री में देरी से बढ़ी परेशानी, समाधान की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। केंद्र और राज्य सरकार की एग्रीस्टैक किसान रजिस्ट्री योजना के तहत लालढांग क्षेत्र में किसानों का सत्यापन लंबित होने से परेशानी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद चार महीने से अधिक समय बीतने पर भी उनकी फार्मर आईडी जारी नहीं हो पाई है।
किसानों के अनुसार, राजस्व विभाग के स्तर पर सत्यापन में देरी होने से फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होने की आशंका है। किसानों ने अधिकारियों से लंबित आवेदनों का जल्द सत्यापन कर फार्मर आईडी जारी कराने की मांग की है।
लालढांग क्षेत्र के लेखपाल राकेश कुमार ने बताया कि फार्मर आईडी को कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों की ओर से अप्रूव किया जाएगा। वहीं, सहायक कृषि अधिकारी रतन लाल ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के फार्मर आईडी संबंधी आवेदनों को राजस्व विभाग की ओर से अप्रूव किया जाना है।