फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Neal will pier section area developed: CM

नीलधारा क्षेत्र के घाट होंगे विकसित : सीएम

Fri, 15 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस अर्द्धकुंभ के बाद नीलधारा क्षेत्र में भी घाटों को विकसित किया जाएगा तथा भोगपुर तक के क्षेत्र को मेला क्षेत्र समाहित कर विकास कार्य कराए जाएंगे। ताकि कुंभ जैसे मेलों के लिए स्थान की कमी न रह सके। इस अर्धकुंभ के साथ ही राज्य सरकार वर्ष 2022 में होने वाले कुंभ तैयारियों का भी खाका खींच रही है।

विज्ञापन

अमर उजाला से टेलीफोन पर वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद न मिलने के बावजूद सरकार ने अर्द्धकुंभ मेले को संपन्न कराने के लिए वृहद स्तर पर विकास कार्य कराएं हैं। संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिहाज से स्थायी पुल और हिल बाईपास मार्ग का निर्माण बड़े गिफ्ट की तरह है। जिससे बहुत लोगों को लाभ मिलेगा। हरिद्वार कुंभ और अर्द्धकुंभ मेलों के आयोजन के लिए और ज्यादा जगह की जरूरत जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलधारा क्षेत्र को भी कुंभमेला क्षेत्र के लिए विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इस दिशा में काम किया जाएगा। मेला क्षेत्र को भोगपुर तक फैलाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अर्द्घकुंभ के पहले स्नान के सकुशल संपन्न होने के बाद मेला अधिष्ठान के अधिकारियों और श्रद्धालुओं को बधाई देेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महज एक पड़ाव है। इसे मुकाम न समझा जाए। आने वाले स्नानों के लिए इसी दृढ़संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के साथ योजना बनाने के लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed