{"_id":"6a32866c5feae50312059c0d","slug":"ncc-annual-training-camp-at-patanjali-university-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-150246-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पतंजलि यूनिवर्सिटी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पतंजलि यूनिवर्सिटी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल। पतंजलि यूनिवर्सिटी में 31 यूके बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ अनुशासन और देश सेवा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट और 31 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ललित पंवार के कुशल निर्देशन में किया।
वहीं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमान एडम ऑफिसर और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल गौरव संभाल रहे हैं। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 440 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें देश के भविष्य को संवारने में बेटियां भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। शिविर में 223 गर्ल्स कैडेट्स और 217 बॉयज कैडेट्स शामिल हैं।
कैडेट्स को कड़े अनुशासन और सैन्य कौशल में निपुण बनाने के लिए एनसीसी का पूरा स्टाफ मुस्तैद है। शिविर को सफल बनाने में सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, विभिन्न सैन्य प्रशिक्षक और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मानचित्र अध्ययन और प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।