फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   National game: Hockey from today, daughters will play their first match

नेशनल खेल : हॉकी आज से, पहला मुकाबला खेलेंगी बेटियां

Tue, 04 Feb 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
National game: Hockey from today, daughters will play their first match
हरिद्वार। आज से 38वेंं राष्ट्रीय खेल के तहत जिले में आज से हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। विभिन्न राज्यों की टीम पहुंच चुकी हैं। पूरे दिन अलग-अलग हिस्से में बंटकर खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। बालिका वर्ग का पहला मुकाबला मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच और पुरुष वर्ग का मुकाबला मणिपुर और मध्य प्रदेश के बीच होगा। वहीं, उत्तराखंड की बेटियों का पहला मुकाबला सुबह 10:30 बजे से झारखंड से होगा। वहीं पुरुष वर्ग का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।
विज्ञापन

नए सिंथेटिक ग्राउंड में टीमों का अभ्यास अपने कोच की निगरानी में चला। हॉकी का पहला मुकाबला बेटियों के बीच होगा। इसमें सुबह 07:00 बजे मध्य प्रदेश और कर्नाटक की टीम के बीच मुकाबला होगा। वहीं 8:45 बजे बेस्ट बंगाल और उड़ीसा के बीच मैच खेला जाएगा। पहले दिन बालिका वर्ग का तीसरा मैच 10:30 बजे झारखंड और उत्तराखंड के बीच होगा।
विज्ञापन

इसी तरह बालक वर्ग में पहले दिन का मुकाबला 12:15 बजे मणिपुर और मध्य प्रदेश के बीच होगा। वहीं, दोपहर बाद 02:00 बजे कर्नाटका और पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा। बालक वर्ग का तीसरा मैच 03:45 बजे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
उत्तराखंड हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी
पुरुष वर्ग की टीम में रिषभ, अभिषेक, अनुराग, दीपक सिंह, दिवित, गोविंद सिंह, गोविंद सिंह रावत, ललित कप्तान, लोकेश, महेंद्र सिंह, नवीन, पवन सिंह, रोहित सिंह, शहनवाज, सूरज, वीरेंद्र, विशाल को शामिल किया गया है। वहीं महिला वर्ग में गुलशावा, आरती, अंकिता, बीना, हेमा, ज्योति, कहकशा अली, खुशी, ममता कप्तान, मुस्कान, पूजा, प्रीति, रीतू, सलोनी, सिमरन, स्वर्निका, तन्नू और वर्तिका को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed