{"_id":"5831e85a4f1c1bb504b39c33","slug":"national-boxing-boxer-cmkin-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाक्सिंग में चमकीं उत्तराखंड की मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाक्सिंग में चमकीं उत्तराखंड की मुक्केबाज
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुक्केबाज चमके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग में उत्तराखंड की मुक्केबाजों ने भी अपनी चमक बिखेरी है। देर रात आए परिणामों में 64 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की निवेदिता ने गुजरात की आर यादव को हराया। वहीं 57 किलोभार वर्ग में उत्तराखंड की कमला बिष्ट ने मिजोरम की टीसी लालमूर्ति को शिकस्त दी। रेलवे की ओर से खेल रही उत्तराखंड की प्रियंका चौधरी ने 48 किलोभार वर्ग में पश्चिमी बंगाल की अजनीरा को और ऑल इंडिया पुलिस की ओर से खेल रही ज्योति वोरा ने 54 किलोभार वर्ग में झारखंड की चारु मरांडी को हराया।
विज्ञापन
इसके अलावा 54 किग्रा भारवर्ग में मणिपुर की ललरुआ तफेली ने बिहार की अनामिका कुमारी, महाराष्ट्र की चंदा ने अरुणांचल की शिल्पा लिंबु, चंडीगढ़ की रितु ने तमिलनाडु की पूजा को हराया। दिल्ली की श्वेता ने हिमाचल की गुरवंती, मणिपुर की वाई संध्यारानी ने रेलवे की छोटू लोहरा, राजस्थान की नेहा भंबू ने गुजरात की परगना, हरियाणा की शिक्षा ने असम की जमुना, पश्चिम बंगाल की रिचा शर्मा ने पांडुचेरी की आर मर्लाही 60 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की मोनिका, दिल्ली की भारती, हिमाचल की दया, राजस्थान की ममता, महाराष्ट्र की भाग्यश्री, छत्तीसगढ़ की रेणुका, मणिपुर की शोभा देवी, मिजोरम की लालरिंगुंगी, बिहार की शिवानी, नागालैंड की अरे सांगला असम की अंजलि, सिक्किम की सुब्बा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन