फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nandini won the chess competition and Aksha Salmani won the carrom competition

Haridwar News: शतरंज में नंदिनी और कैरम में अक्षा सलमानी ने मारी बाजी

Sat, 14 Feb 2026 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Nandini won the chess competition and Aksha Salmani won the carrom competition
हरिद्वार। महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 फरवरी को मार्च पास्ट के साथ हुआ। छात्राओं को रेड हाउस और ग्रीन हाउस में विभाजित किया गया। पहले दिन इनडोर खेलों का आयोजन हुआ। शतरंज प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम और संजना द्वितीय रहीं। कैरम में अक्षा सलमानी ने प्रथम तथा खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, प्राचार्या प्रो. गीता जोशी और एमसीएस की डायरेक्टर डॉ. विशाखा कुमार ने गुब्बारे आकाश में छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में गंगा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और साक्षी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कोमल द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं। स्लो साइकिल रेस में नेहा प्रथम, दीक्षा द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में रिया ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान पाया। शॉटपुट में गंगा प्रथम, कोमल द्वितीय और आस्मां तृतीय रहीं। थ्री-लेग्ड रेस में आरजू-आएशा की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि संजना-अनुष्का और सुगंधा-संध्या की जोड़ियों ने क्रमशः तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुगंधा प्रथम, कोमल द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने प्रतिभाग करने वाली और स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed