{"_id":"573a11644f1c1bc54aac76b3","slug":"names-like-hell-inderlok-and-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम इंद्रलोक और हालत नरक जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम इंद्रलोक और हालत नरक जैसी
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 16 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंद्रलोक कालोनी के लोग भड़के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार विकास प्राधिकरण की आवासीय कालोनी इंद्रलोक का नाम सुनते ही जेहन में बड़े शहरों की कालोनियों की जैसी सुख सुविधाओं का अहसास होने लगता है। लेकिन शहर से सटे शिवालिक नगर के पास बसाई इंद्रलोक कालोनी की तस्वीर बहुत बदरंग है। सुविधाओं के नाम पर प्राधिकरण कुछ भी लोगों को उपलब्ध नहीं करा सका। यहां आवास खरीदने वाले लोग परेशान हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
करीब आठ साल पहले हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने सिडकुल और शिवालिक नगर से सटे क्षेत्र में इंद्रलोक आवासीय कालोनी बनाई गई थी। यहां सरकारी नियमों के अनुसार लाटरी के जरिए लोगों को भूखंड और फ्लैट उपलब्ध कराए गए थे। लोगों ने सोचा कालोनी पूरी तरह विकसित होगी। लाखों रुपये खर्च करने वाले करीब डेढ़ सौ परिवार अब समस्याओं से दो चार हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में सड़कें बनीं ही नहीं। जहां बनी है वहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। स्ट्रीट लाइन का इंतजाम नहीं है। पेयजल आपूर्ति की खराब हालत भी व्यवस्थाओं के दावों को मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन
---------------
हादसों को न्यौता दे रहे सड़क के गड्ढे
मुख्य सड़क से सटी गली में सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। कई स्थानों पर सीवर लाइन के मेनहोल खुले पड़े हैं। इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष देवपाल सिंह राठी और महामंत्री योगेश कुमार कंसल ने बताया कि गड्ढों में गिरकर कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
-----------
जगह जगह जलभराव
कालोनी में पानी की निकासी के समुचित इंतजाम न होने के कारण जगह-जगह जलभराव रहता है। बरसात के दिनों में तो यहां और भी ज्यादा समस्या बनी रहती है। जल भराव के कारण मक्खी मच्छरों की चपेट में आने से भी भयभीत हैं।
---------
खाली भूखंड बने कूड़े के मैदान
कालोनी में कई भूखंड अभी भी खाली पड़े हैं। जो कूड़े के ढेर बनकर रह गए हैं। कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता प्रेमचंद सैनी ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी यहां सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है।
--------------
फूटा गुस्सा, घेरा एचआरडीए का दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी कोई कार्रवाई किए जाने से नाराज कालोनीवासियों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोग नारेबाजी करते हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के मायापुर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया।
इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष देवपाल सिंह राठी ने कहा कि भूखंड लेते हुए प्राधिकरण की ओर से उनसे जो भी वायदे किए गए थे वे पूरे नहीं किए गए। विकास शुल्क लेने के बाद भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई। जिससे कालोनीवासियों का जीवन नारकीय बनकर रह गया है। मनोज शुक्ला ने प्राधिकरण पर कालोनी की अनदेखी का आरोप लगाया। नरेंद्र तेवतिया ने कहा अधिकारी समस्या से मुंह चुराने के चलते अब कालोनी की ओर आने से भी घबराते हैं। प्रेमचंद सैनी ने कहा कि अधिकारी जब सुविधाएं नहीं दे सकते तो विकास शुल्क वापस कर देना चाहिए। इस दौरान निरंजन मलिक, अनिल वशिष्ट, नरेश वालियान, योगेश कंसल, मीनू सैनी, सीमा, विक्रम रावत, जय सिंह, सुनील शर्मा, पंकज, भूदेव सिंह राणा, अरविंद, बहादुर सिंह, सुनील नवानी, अरविंद कुशवाहा आदि उपस्थित थे। बाद में दफ्तर में जाकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसएमुरुगेशन को ज्ञापन दिया।
-----------------
इंद्रलोक कालोनी के लोगों से बात हुई। उनकी समस्याओं को सुना गया। शीघ्र ही यहां समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
- एसए मुरुगेशन, उपाध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण