फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Name the anonymous lovers of freedom and get reward

पोस्टकार्ड पर लिखे आजादी के गुमनाम दीवारों की जीवनी, मिलेगा उपहार

Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Name the anonymous lovers of freedom and get reward
यदि आप कक्षा चार से 12वीं के छात्र हैं तो आपके पास इनाम जीतने का सुनहरा मौका है। बस आपका करना यह है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल ऐसे लोगों का नाम सामने लाना है, जिनका जिक्र कहीं किताबों में नही है। साथ ही स्कूली बच्चों को यह भी बताना है कि 2047 ईसवीं का भारत कैसा होगा।
विज्ञापन

भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देशभर में 75 लाख पोस्टकार्ड कैंपेन प्रतियोगिता डाक विभाग ने शुरू की है। प्रतियोगिता में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड पर स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक और माई विजन फॉर इंडिया इन 2047 थीम पर अपने-अपने विचार लिखकर भेजना है।
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई में हजारों लोगों ने भाग लिया था। इनमें से कई लोगों के बारे में किताबों में जिक्र नहीं है। उनकी खोज के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने योजना बनाई है। कई स्थानों पर अब भी लोक गीतों में आजादी के गुमनाम दीवाने के गीत गाए जाते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए पुरस्कार योजना शुरू की है। पोस्ट कार्ड पर गुमनाम दीवाने पर पचास शब्द लिखकर भेजने हैं। बेहतर लेख लिखने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। यह योजना 31 दिसंबर तक चलेगी। लेख पोस्ट कार्ड पर लिखकर भेजना है। पोस्ट कार्ड के ऊपर प्रधानमंत्री कार्यालय के पते वाली मोहर लगाकर डाक विभाग उपलब्ध कराएगा। इस योजना के तहत हरिद्वार जिले में पोस्ट कार्ड स्कूल के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। आठ दिसंबर से शुरू हुई योजना के तहत अब तक दस हजार से अधिक पोस्ट कार्ड हरिद्वार जिले में बिक चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्तर पर पोस्ट कार्ड का किया जाएगा चयन
डाक विभाग की ओर से दो चरणों में सर्वश्रेष्ठ कार्ड का चयन किया जाएगा। पहले चरण के तहत सीबीएसई के स्कूलों से प्राप्त व अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से मिले कार्ड में से 320 कार्ड का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत जनवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में 75 सर्वश्रेष्ठ पोस्ट कार्ड का चयन होगा। इन पोस्ट कार्ड को प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। ऐसे में स्कूलों को अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

गुमनाम आजादी के दीवानों पर लेख लिखने के लिए लक्ष्य से 10156 पोस्टकार्ड शनिवार की शाम तक बिक चुके हैं। पोस्टआफिस में पर्याप्त मात्रा में पोस्टकार्ड उपलब्ध हैं। स्कूल संचालक लगातार पोस्टकार्ड की डिमांड पोस्ट आफिस से कर रहे हैं।
- उम्मेद सिंह, रावत, पोस्टमास्टर, सिटी पोस्ट आफिस, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed