{"_id":"2b64edc38df47a670cf0c917a5336f2c","slug":"murder-of-women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी देवी मंदिर के जंगल में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या का खुलासा होने से श्यामपुर पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई है। कातिल तक पुलिस तभी पहुंच सकती है जब तक मृतका की पहचान हो जाए। सोमवार को जंगल में 35 वर्षीय महिला का सड़ा गला शव मिला था।
विज्ञापन
उसका चेहरा काला पड़ चुका था।शव करीब बीच पच्चीस दिन पुराना लग रहा था। शरीर पर खुली चोट का निशान नहीं था। श्यामपुर पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले पर एक कपड़ा बुरी तरह लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में हत्या के खुलासे के बाद श्यामपुर पुलिस के लिए खुलासा कर पाना चुनौती ही है। क्यों कि महिला का शव सड़ गल चुका है। ऐसे में उसकी पहचान में दिक्कत आना स्वाभाविक है। पहचान के बाद ही कातिल तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है। महिला पहनावे से मध्यमवर्गीय प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि उसे जंगल में ले जाकर ही मारा गया है। क्यों कि कहीं और से शव लाकर फेंकना मुश्किल है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उनके पास अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।